आईएएस और आईपीएस की परीक्षा भारत की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाती है। हर वर्ष इस परीक्षा में लाखों विद्यार्थी शामिल होते हैं और कड़ी मेहनत और कड़े प्रश्नों के जवाब को देखकर अपना लक्ष्य हासिल करते हैं। इसी लक्ष्य को पाने के लिए एक पड़ाव आईएएस इंटरव्यू होता है जिसमें छात्रा के दिमाग घुमा देने वाले सवालों से गुजरना पड़ता है आज हम उसी तरह के कुछ सवालों से आपको रूबरू कराएंगे। देखते हैं आप कितने सवालों का जवाब दे पाते हैं तो चलिए शुरू करते हैं।

सवाल : वह कौन सा कार्य है जो सिर्फ रात में ही किया जाता है?
जवाब : डिनर
सवाल : LAC पर तैनात करने के लिए भारत को किस इज़रायली ड्रोन को लीज़ (Lease) पर दिया जा रहा है?
जवाब : भारतीय सशस्त्र बल जल्द ही उन्नत इज़रायली ड्रोन, Heron TP प्राप्त कर सकते हैं और उन्हें LAC पर तैनात कर सकते हैं।
सवाल : जून के महीने का नाम किसके नाम पर रखा गया है?
जवाब : जून का नाम रोमन देवी जूनो (Roman Goddess Juno) के नाम पर रखा गया है।
सवाल : सीबीआई किस मंत्रालय के तहत काम करती है?
जवाब : भारत का केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में कार्य करता है।
सवाल : FAO किसकी एजेंसी है?
जवाब : संयुक्त राष्ट्र का खाद्य और कृषि संगठन (FAO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो भूख को हराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करती है।
सवाल : भारतीय सेना के लिए एक एक्सोस्केलेटन सूट (Exoskeleton suit) किसके द्वारा बनाया गया है?
जवाब : भारतीय सेना के लिए एक्सोस्केलेटन सूट (Exoskeleton suit) का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया गया है।
सवाल : Buxwaha Forest अभियान क्यों शुरू किया गया है?
जवाब : यह अभियान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में लगभग 2.15 लाख पेड़ों की कटाई के खिलाफ है. इस क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा हीरा खनन प्रक्रिया के खिलाफ आवाज उठाई गई है।
सवाल : किस राज्य में लोकटाक झील स्थित है?
जवाब : लोकटाक झील मणिपुर में स्थित है
सवाल : भारत की राजकोषीय नीति कौन तय करता है
जवाब : वित्त मंत्रालय
सवाल : पहियों के साथ सूर्य देवता के रथ के रूप में कौन सा मंदिर बनाया गया है ?
जवाब : कोणार्क का सूर्य मंदिर
सवाल : परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किस यूरेनियम समस्थानिक का उपयोग बिजली उत्पादन के लिए किया जाता है
जवाब : U-235
सवाल : ऐसा कौन सा देश है जहाँ सिर्फ 40 मिनट की ही रात होती है?
जवाब : नार्वे में हेमरफेस्ट शहर में 12 बजकर 43 मिनट पर रात होती है और 40 मिनट बाद सूरज वापस निकल जाता है।