अगर एक दिन के लिए सूरज गायब हो जाये, तो जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

दोस्तो, अगर हम आप से यह बोले कि एक दिन के लिये सूरज गायब हो जाये तो क्या होगा? आज के एपिसोड में हम आपको ऐसी दुनिया दिखाने वाले हैं जहां पर सूरज की रोशनी का नामो निशान नहीं है। तो चलिए शुरू करते हैं:-
अक्सर गर्मियों के दिनों में हम सूरज को कोसा करते हैं। लेकिन जब लगातार बारिश होती है तो हम इस विशालकाय गोले सूरज को याद करते हैं।

दोस्तों आप तो जानते हैं कि हमारे प्रकृति में मौजूद हर चीज का अलग महत्व है। बात सोलर सिस्टम की आती है तो हम उसे इधर से उधर नहीं कर सकते।

दोस्तो अगर पृथ्वी से सूरज गायब हो जाएगा तो हमें 8 मिनट 20 सेकंड बाद पता चलेगा। क्योंकि सूरज की रोशनी को पृथ्वी में तक आने में 8 मिनट 20 सेकंड का समय लगता है। उसके बाद अंधेरा काफी धना होगा।
सूरज को गायब हो जाने के बाद दिन-रात सभी समय हम लोगों को सिर्फ तारे ही दिखाई देंगे। सूरज के गायब हो जाने के बाद ग्रीन हाउस का तापमान धीरे-धीरे कम होता जाएगा। इससे काफी ज्यादा ठंड बढ़ जाएगी।

पेड़ पौधे फोटोसिंथेसिस के जरिए ही भोजन बनाते हैं। जिसके लिए सूरज की रोशनी बहुत ज्यादा जरूरत होती है। अगर सूरज ही नहीं रहेगा तो पेड़ पौधे भी मरना शुरू हो जाएंगे।

मात्र 24 घंटे घंटे सूरज के गायब होने से ये सब हमें देखना पड़ेगा। हम इंसानों के बस की बात नहीं है कि सूरज को कहीं से ले आएं। अगर सूरज 4 – 5 दिनों के लिए छुट्टी पर चला जाए, तो धरती पर सभी के लिए ठंड से बुरा हाल हो जाएगा।

जिस वजह से पेड़-पौधे भी हमारा साथ छोड़ने लगेंगे। उसके बाद ऑकसीजन की बहुत भारी कमी आ जाएगी। तापमान घटने के कारण समुद्र का पानी भी जमना शुरू हो जाएगा।
यानी कि बिना सूरज के हम सभी की जिंदगी मौत के कगार पर आ जायेगी। कई सारे लोग अपनी जान बचाने के लिए जमीन के नीचे रहने के लिए सोचेंगे। और शायद आपको हर गली मोहल्ले में इग्लू देखने को मिलेंगे।

लेकिन हां एक जगह ऐसी भी है जहां पर सूरज नही होने की कोई कमी महसूस नहीं होगी, और वो है समुद्र की गहराई में।